{"_id":"6604b2ead549732ba30d9f27","slug":"strictly-follow-election-code-of-conduct-ceo-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109021-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं : सीईओ
Thu, 28 Mar 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो काॅन्फेंस के माध्यम से जिले में चल रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए।
सीईओ हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने जिला प्रशासन के साथ वीसी के माध्यम से अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशाा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीसी में बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारी समय पर पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 1950 नंबर को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है व सी-विजिल एप को लेकर भी टीम एक्टिव मोड में कार्य कर रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि सभी बूथों का निरीक्षण करके वहां पर बिजली, रैंप आदि की आवश्यक सुविधाएं कराएं। वेब कास्टिंग को लेकर कैमरों की स्थापना का कार्य चुनाव आयोग के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए। डीसी ने स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम के साथ चुनाव आयोग लोकसभा 2024 का आयोजन करवा रहा है, जिसके तहत पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करें और सी विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निवारण करें। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, जिला उप निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, डीईओ राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
वेब कास्टिंग का स्थापित होगा कंट्रोल रूम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार वेब कास्टिंग को लेकर एआरओ व इलेक्शन अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वेब कास्टिंग सभी बूथों पर की जाएगी व निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
ये रहे मौजूद