फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Streets will be cleaned in three days, employees will work on Sunday too

तीन दिन में होगी गलियों की सफाई, रविवार को भी काम करेंगे कर्मचारी

Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Streets will be cleaned in three days, employees will work on Sunday too
निगम कार्यालय में सुबह अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। अमर उजाला
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन सरकार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद सप्ताह हो गई है। अब सफाई कर्मी तीन दिन में न केवल कचरा उठाएंगे, बल्कि सड़कों के साथ-साथ गलियों की भी सफाई करेंगे। रविवार को भी काम करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ की तरफ से चंडीगढ़ में सरकार के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। काफी मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन आदमपुर उप चुनाव व पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण सरकार अभी बैठक में हुई सहमति की घोषणा नहीं कर रही है। छह नवंबर को बैठक में बातचीत का ब्योरा जारी किया जाएगा। तब तक हड़ताल स्थगित की जाती है।
विज्ञापन

700 कर्मचारी एक साथ करेंगे गलियों की सफाई, नहीं करेंगे रविवार को अवकाश
प्रधान ने बताया कि शहर के हालात को देखते हुए सफाईकर्मियों ने रविवार को छुट्टी न करने का निर्णय लिया है। 700 के करीब सफाई कर्मी सड़कों व गलियों की तीन दिन में सफाई करेंगे। क्षेत्र के हिसाब से सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
सीएम के आने पर पुलिस ने लगाया रेस्ट हाउस चौक पर नाका
शनिवार को मुख्यमंत्री का काफिला जब कैनाल रेस्ट हाउस चौक से गुजरा तो पुलिस की तरफ से चौक पर नाका लगा दिया गया। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अंदेशा था कि नगर निगम कार्यालय से सफाई कर्मी काफिले की तरफ न आ जाएं। हालांकि कर्मचारियों ने शांति बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed