{"_id":"663f280d65f73e6a1b054897","slug":"street-vendor-lost-his-life-due-to-liver-and-intestine-rupture-rohtak-news-c-17-roh1019-420232-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लीवर और आंत फटने से गई रेहड़ी संचालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लीवर और आंत फटने से गई रेहड़ी संचालक की जान
विज्ञापन
कच्ची गढ़ी मोहल्ले में रेहड़ी संचालक को हमलावरों ने पेट में अंदरूनी चोटें मारी थी। इसके चलते उसकी लीवर और आंत फट गई। अंदर खून जमने से 50 वर्षीय बिजेंद्र ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान यह खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस कई दृष्टिकोण से हत्याकांड की जांच कर रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस के मुताबिक कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ अली ने शिकायत दी थी कि पूर्व पार्षद तिलकराज उर्फ खड़का और उसके परिवार और रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश है। रंजिश के चलते बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नरेन्द्र उर्फ छोटू, राहुल, विक्कू, जीतू, सच्चू, सागर देशवाल, छोटा, कपिल, जीतू अपने चार-पांच साथियों के साथ तिलकराज उर्फ खड़का के साथ मिलकर साजिश रची और उसके परिवार पर हमला कर दिया। घर में वह, छोटे भाई की पत्नी अंजली, उसकी पत्नी वर्षा व छोटे बच्चे मौजूद थे। छोटू व उसके साथी उनको घसीटते हुए गली में ले आए। इसके बाद लात-घूसों से बहुत मारा। उसके सगे चाचा प्रविन्द्र व उसके लड़के हितेश को भी पीटा। आरोपी उसके पिता बिजेंद्र को अधमरा करके दूसरे मकान में ले गए। 10 मिनट बाद वापस घर के बाहर गली में फेंक कर चले गए। हालत बिगड़ने पर बिजेंद्र को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गढ़ी मोहल्ला निवासी बिजेंद्र के शरीर पर बाहरी चोट नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके पेट में आंतरिक चोटें मारी गई हैं। पुलिस आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।