{"_id":"6a874584c1bae120530128d8","slug":"store-sealed-for-selling-intoxicating-drugs-two-operators-arrested-rohtak-news-c-17-ali1038-907545-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नशे की दवा बेचने पर स्टोर सील, दो संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नशे की दवा बेचने पर स्टोर सील, दो संचालक गिरफ्तार
Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
52-देव कॉलोनी स्थित फार्मेसी का सील करने के बाद बंद शटर। स्रोत: प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी मनदीप मान और उनकी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर वीरवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने देव कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक सुमित और प्रवीण को पकड़ा। ये दोनों नशे की दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के बेच रहे थे। स्टोर से प्रेगाबालिन की 300 टैबलेट्स बरामद की गईं और स्टोर को सील कर दिया गया।
मनदीप मान के अनुसार, यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो की सूचना पर आधारित थी। टीम ने सीआर पॉलीटेक्निक के सामने स्थित स्टोर पर छापा मारा। संचालक बरामद दवाओं का कोई खरीद-बिक्री रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। ड्रग्स और कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
अपराध की निरंतरता रोकने के लिए मौके पर ही स्टोर सील किया गया। आरोपी दवाओं के खरीद-बिक्री बिल पेश नहीं कर सके थे। यह अभियान जिले में नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ड्रग और कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विभाग कार्रवाई करेगा। फर्म का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। यह कदम अवैध दवा बिक्री को रोकने के लिए उठाया गया है। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।