फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level pre-RD trial camp in MDU today

Rohtak News: एमडीयू में राज्यस्तरीय प्री-आरडी ट्रायल कैंप आज

Thu, 26 Sep 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
State level pre-RD trial camp in MDU today
25सीटीके13..एमडीयू के एनएसएस सेल विभाग द्वारा आयोजित शिविर में मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थी। स्रो
रोहतक। एमडीयू में वीरवार को राज्यस्तरीय प्री-आरडी ट्रायल कैंप का आयोजित हुआ। इसके लिए एनएसएस सेल की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय स्तरीय प्री-आरडी शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सविता राठी ने बताया शिविर में 22 कॉलेजों से लगभग 82 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इन स्वयंसेवकों की शारीरिक फिटनेस, सांस्कृतिक गतिविधियों, परेड और नेतृत्व क्षमताओं के आधार पर 15 एनएसएस पुरुष स्वयंसेवकों और 16 महिला स्वयंसेवकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

शाम के सत्र में एलुमनी रिलेशन्स एवं एसोसिएट डीन, सीडीसी प्रो. सुमित गिल ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस गतिविधियों के माध्यम से छात्र वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं। डॉ. मीनाक्षी हुडा, डिप्टी डायरेक्टर करियर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल, ने भी एनएसएस स्वयंसेवकों को एनएसएस दिवस पर बधाई दी और उनकी सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अंजु पंवार, डॉ. जितेंद्र राठी, डॉ. एकता रानी, डॉ. गुरदयाल सिंह, दिव्या कौशिक, प्रियंका और स्वयंसेवक मीनाक्षी यादव, कोमल, रितिका, राघव बंसल, सुजीत, डॉ. नीलम , डॉ. अभिमन्यु मलिक, डॉ. कर्मवीर गुलिया ,डॉ. पूनम, डॉ. प्रियंका, रोशनी, डॉ. अन्नु शर्मा, डॉ. सजनी देवी, डॉ. उषा दहिया, और डॉ. रचना सैनी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed