फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level function on Lord Parshuram Jayanti will be held in Paharwar on 30th May: Barauli

30 मई को पहरावर में होगा भगवान परशुराम जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह : बड़ौली

Fri, 16 May 2025 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
State level function on Lord Parshuram Jayanti will be held in Paharwar on 30th May: Barauli
रोहतक। पहरावर गांव में 30 मई को भगवान परशुराम जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह होगा, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे। वीरवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा व डीपी वत्स रोहतक पहुंचे और समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तय हुआ कि समारोह उसी 15.05 एकड़ जमीन में होगा, जो सरकार ने गौड़ ब्राह्मण संस्था को दी है। पहले कार्यक्रम 17 मई को होना था, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद चलाए ऑपरेशन सिंदूर के चलते समारोह स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इससे पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि समारोह की तैयारियों को लेकर अगली बैठक गौड़ ब्राह्मण संस्था में होगी, जहां 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी तय करेंगे कि समारोह के संयोजक कौन होंगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सीएम किसी मंत्री को ही संयोजक बनाते हैं, क्योंकि समारोह सरकार की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहकारिता मंंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिन नीतियों को शुरू किया, उनको मुख्यमंत्री आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। वे किसी समाज विशेष के नहीं, बल्कि सर्व समाज के हैं, इसलिए पंचकूला से लेकर नारनौल तक हर समाज के लोग राज्यस्तरीय समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed