फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level elections of Retired Employees Organization Haryana in March: Rajendra Phogat

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा का राज्यस्तरीय चुनाव मार्च में : राजेंद्र फौगाट

Thu, 26 Dec 2024 01:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
State level elections of Retired Employees Organization Haryana in March: Rajendra Phogat
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के राज्यस्तरीय चुनाव मार्च 2025 में कराए जाएंगे। यह फैसला रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता व संचालन सेक्रेटरी जय किशन दलाल ने की।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र फोगाट ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के त्रिवार्षिक राज्यस्तरीय चुनाव कराए जाने हैं। इसमें पहले संगठन के सभी ब्लाॅक के चुनाव 31 जनवरी 2025 तक कराए जाएंगे। जिलों के चुनाव 25 फरवरी तक कराए जाएंगे। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन मार्च में कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह हैं कर्मचारियों की मांगें
रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगें जैसे कैशलेस मेडिकल सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कैशलेस कार्ड जारी करना, रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन में 65, 70, 75 वर्ष की आयु में 5, 10 व 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करना, फिक्स मेडिकल अलाउंस 1000 से 3000 देना, फैमिली पेंशनर को एलटीसी देना, हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा करने का अधिकार देना आदि शामिल हैं।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed