फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   state bjp prsident watch state bjp office

जून तक मिल जाएगा प्रदेश भाजपा को नया कार्यालय

Tue, 18 Feb 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
state bjp prsident watch state bjp office
state bjp prsident watch state bjp office
रोहतक। भाजपा का राजीव गांधी खेल परिसर के समीप सेक्टर 36 में बन रहा नया प्रदेश कार्यालय जून माह में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसमें पार्किंग से लेकर सभागार तक की सुविधा होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। बराला ने बताया कि लगभग एक एकड़ में बनने वाले इस कार्यालय के अंडर ग्रांउड क्षेत्र के दो तलों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी और पार्किंग क्षेत्र के अतिरिक्त यह भवन चार मंजिला होगा। इस भवन में पुस्तकालय, वार रूम, मीडिया सेंटर व 300, 500, 1000 व 1500 क्षमता वाले अलग-अलग चार मीटिंग कक्ष बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदेश कार्यालय निर्माण के कार्यों को चेयरमैन जीएल शर्मा के नेतृत्व वाली समिति समय समय पर निरीक्षण करती रहती है। उन्होंने सुविधाओं को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश मुख्यालय को दिल्ली मुख्यालय की तर्ज पर बनाया जा रहा है जहां प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर प्रदेश मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के लिए पार्टी मुख्यालय में बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन व कार्यकर्ता उनसे यहीं भेंट कर पाएंगे ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा के कार्य के लिए कार्यकर्ता और आगंतुक, जो वहां पहुंचेंगे उनके लिए भी बैठने और खाने की व्यवस्था यहां हर वक्त उपलब्ध रहेगी ओर पार्किंग की भी किसी तरह की समस्या नहीं रहेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed