फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Starting today, students will showcase their talent in four disciplines at the district-level cultural festival.

Rohtak News: जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में आज से चार विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Thu, 20 Aug 2026 05:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Starting today, students will showcase their talent in four disciplines at the district-level cultural festival.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिला शिक्षा विभाग की ओर से 21 को सेक्टर-34 स्थित पठानिया वर्ल्ड क्लास कैंपस में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। चार विधाओं में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी नरेंद्र कुमार दीप प्रज्वलित कर उत्सव का उद्घाटन करेंगे।
उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें भाग लेंगी। जिलास्तर पर विजेता छात्र आगे प्रदेश में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक की देखरेख में किया जाएगा। हरियाणवी लोक संस्कृति को जीवंत करने के लिए चार मुख्य विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, रागिनी और स्किट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलो और ग्रुप डांस पारंपरिक लोक धुनों पर, रागनी हरियाणा की पारंपरिक गायन शैली पर और स्किट सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि उत्सव दो चरणों में होगा। 21 अगस्त को कक्षा 9वीं से 12वीं तक व 24 अगस्त को कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। विभाग का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, टीम भावना के साथ लोक कला के प्रति लगाव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed