फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   started mont of savan

श्रावण माह शुरू, शिव भक्तों ने शुरू किया जलाभिषेक

Wed, 17 Jul 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
started mont of savan
रोहतक। श्रावण महीने के शुरू होते ही शिव भक्तों ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बाबा बालक पुरी डेरे में रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू किया गया, यह 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके अलावा दुर्गा भवन मंदिर, किलोई शिव मंदिर, वैश्य शिक्षण संस्थान स्थित शहर के 100 से अधिक शिव मंदिरों में पूरे महीने शिव भक्त भोले बाबा की आराधना करेंगे।
विज्ञापन

महंत कर्णपुरी ने बताया कि डेरे पर सुबह साढे़ छह बजे से नौ बजे तक पंडित सुरेश वशिष्ठ वैदिक मंत्रोचारण के साथ रुद्राभिषेक कराएंगे। इस माह में जो भक्त व्रत रखते हैं, उन्हें शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार को शिवलिंग पर शिवामुट्ठी अर्पित की जाती है। पहले सोमवार को कच्चे चावल, दूसरे को सफेद तिल, तीसरे को खडे़ मूंग व चौथे को जौ की एक मुट्ठी चढ़ाई जाती है। पंडित सुरेश वशिष्ठ ने बताया कि रुद्राभिषेक के लिए आने वाले शिव भक्तों को साफ मन से आना चाहिए। शिव पूजा से ग्रह बाधा दूर होने के साथ जीवन में सार्थक परिणाम मिलते हैं।
विज्ञापन

मनोरथ पूर्ति व संकट मुक्ति के लिए होता है अलग-अलग अभिषेक
दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र के अनुसार मनोरथ पूर्ति व संकट मुक्ति के लिए अलग-अलग धाराओं से शिव का अभिषेक होता है। जब मन बेचैन हो, निराशा से भरा हो, परिवार में कलह हो, अनचाहे कष्ट मिल रहे हों तो शिवलिंग पर दूध की धारा चढ़ाना चाहिए। सभी धाराओं में सबसे श्रेष्ठ गंगा जल की धारा मानी जाती है। शिव को गंगाधर भी कहा जाता है और शिव को गंगा जल काफी प्रिय है। इससे भगवान का अभिषेक करने पर चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। इस अभिषेक को करने के दौरान महामृत्युंजय का जाप करना चाहिए। इस जप को करने से फल प्राप्ति कई गुणा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed