फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stadium in bad shape...how will sports talents flourish

Rohtak News: स्टेडियम बदहाल...कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Mon, 29 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Stadium in bad shape...how will sports talents flourish
39 राजीव गांधी स्टेडियम लाखन माजरा के पिलर में नजर आती दरारें। स्रोत: अमर उजाला - फोटो : samvad
लाखनमाजरा। देश को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाला राजीव गांधी स्टेडियम काफी समय से जर्जर हालत में है। कस्बे के खरेंटी रोड स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में पसीना बहाकर कई खिलाडि़यों ने हॉकी, बास्केटबॉल व कबड्डी में परचम लहराया है। फिलहाल खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी ठीक से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। अमर उजाला ने स्टेडियम की व्यवस्था जांचने के लिए पड़ताल की तो यह सच सामने आया।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्टेडियम खुद की पहचान के लिए तरस रहा है। इसकी दीवारों व पिल्लरों में गहरी दरारें आ गई हैं। सफेदी नहीं होने से दीवारों का मसाला झड़ने लगा है। स्टेडियम पर लिखा नाम तक गायब हो गया है। स्टेडियम के हॉकी मैदान में पिछले दिनों बरसाती जमा रहा। इस कारण मैदान पर मिट्टी की पपड़ी जमी हुई हैं। मैदान से बाहर बड़ी-बड़ी घास व झाडियां हैं। गोल के लिए लगे पोल पर नेट तक नहीं है। बास्केटबॉल कोर्ट जगह-जगह से उखड़ा हुआ है।
विज्ञापन


स्टेडियम से निकले ये नामी खिलाड़ी
राजीव गांधी स्टेडियम से कई खिलाड़ी निकले हैं। कबड्डी खिलाड़ी सुंदर सिंह ने अर्जुन अवॉर्ड हासिल कर इलाके का मान बढ़ाया। बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील उर्फ सिन्हा, सुनील, अंडर-16 वर्ग की एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खेलने वाले शेखर राठी, राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी चिराग राठी व कबड्डी खिलाड़ी नरेश समेत अनेक खिलाड़ी इसी मैदान से निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
राजीव गांधी स्टेडियम की हालत जर्जर है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसकी मरम्मत के लिए दौरा किया था। इसके बाद से भी इसे सुधारने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

उषा देवी, सरपंच, लाखनमाजरा।
----------
स्टेडियम में काफी समय से मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। इस कारण व्यवस्था कुछ गड़बड़ा गई। अब बजट आ गया है। जल्द ही इसे दुरुस्त कराने के साथ खिलाडि़यों को कोच व अन्य खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। -अनूप कुमार, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी।

39 राजीव गांधी स्टेडियम लाखन माजरा के पिलर में नजर आती दरारें। स्रोत: अमर उजाला

39 राजीव गांधी स्टेडियम लाखन माजरा के पिलर में नजर आती दरारें। स्रोत: अमर उजाला- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed