फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Special trains will be operated for two days for CET

Rohtak News: सीईटी के लिए दो दिन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Special trains will be operated for two days for CET
रोहतक। सीईटी के लिए परिवहन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बस सुविधा के साथ उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया है। रोहतक स्टेशन से 26 व 27 जुलाई को रोहतक से रेवाड़ी और रोहतक से चंडीगढ़ तक स्पेशल ट्रेनें सीईटी-2025 के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रोहतक-रेवाड़ी-04408 ट्रेन रोहतक स्टेशन सुबह 6:30 बजे चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन सुबह 6:40 अस्थल बोहर, सुबह 6:50 डीघल, सुबह 7:15 झज्जर व सुबह 8:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

जींद-चंडीगढ़-04405 ट्रेन सुबह 3:00 बजे जींद से चलकर सुबह 4:40 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन सुबह 5:20 गोहाना, सुबह 6:10 बजे पानीपत, सुबह 6:55 बजे करनाल, सुबह 7:50 कुरुक्षेत्र, सुबह 9:05 बजे अंबाला कैंट सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed