{"_id":"61157a388ebc3e818267680a","slug":"sonu-murder-case-two-brothers-and-carpenter-of-contractor-arrested-rohtak-news-rtk620801129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू हत्याकांड : ठेकेदार के दो भाई व कारिंदा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू हत्याकांड : ठेकेदार के दो भाई व कारिंदा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। तीन दिन पहले हुए कंसाला के चिकन कॉर्नर संचालक सोनू हत्याकांड में सीआईए पुलिस ने शराब ठेकेदार नेनू के भाई जोगेंद्र, आनंद और कारिंदे कसरेहंटी निवासी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जोगेंद्र ने ही लाइसेंसी डोंगा बंदूक से गोली चलाई थी।
सीआईए 1 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि 10 अगस्त को सूचना मिली थी कि कंसाला गांव में शराब के ठेके पर फायरिंग हुई है। गोली लगने से कंसाना निवासी सोनू की मौत हो गई थी, जो गांव में चिकन कॉर्नर चलाता था। सोनू के भाई सुनील उर्फ लाला ने आईएमटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। सुनील ने आरोप लगाया था कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 9 अगस्त को गांव निवासी कैलाश के साथ दिल्ली गया था। मोरखड़ी रोड के रास्ते गांव में लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब शराब ठेके के पास पहुंचे तो दुकान से नमकीन व पानी की बोतल खरीदने लगे थे। उसी समय शराब ठेके के कारिंदे व दुकान पर बैठे युवक से कहासुनी हो गई थी। दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। सुनील ने अपने ताऊ के लड़के सोनू व कुलदीप को बुला लिया। ठेके के कारिंदे ने ठेकेदार मालिक को फोन कर दिया। ठेकेदार निरंजन उर्फ नेनू, आनन्द, जोगेन्द्र, भोलू व नेनू का भतीजा सुनील व अन्य गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। अंधाधुंध फायरिंग में सोनू, सुनील व कुलदीप घायल हो गए। रास्ते में सोनू ने दम तोड़ दिया। जबकि सुनील व कुलदीप पीजीआई में दाखिल हैं। पुलिस ने आरोपी कंसाला निवासी जोगेन्द्र व आनन्द और कंसरेहटी निवासी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया।