फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Some requested for transfer and some needed leave.

Rohtak News: किसी ने तबादले की लगाई गुहार तो किसी को छुट्टी की दरकार

Fri, 11 Aug 2023 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Some requested for transfer and some needed leave.
0पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण करते आईजी राकेश कुमार आर्य। स्रोत : पुलिस
रोहतक। चार जिलों के पुलिस कर्मियों के लिए वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय में खुला दरबार लगाया गया, जहां रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के 35 पुलिसकर्मी पहुंचे। किसी ने माता-पिता व परिजन की बीमार होने का हवाला देते हुए तबादला मांगा तो किसी ने छुट्टी की अर्जी लगाई। आईजी ने गृह जिले में तबादले की अर्जी को छोड़कर ज्यादातर मांगों को पूरा करने निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईजी राकेश आर्य ने बताया कि जो पुलिसकर्मी सीधे अधिकारी के पास आकर अपनी दिक्कत नहीं रख सकता, ऐसे पुलिस कर्मियों के लिए खुला दरबार लगाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे से ढाई बजे तक रेंज के 35 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी अर्जी दी। करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों ने छुट्टी लेने के लिए अर्जी दी। नियमों के तहत कर्मचारियों की छुट्टी मंजूर की गई। करीब 25 प्रतिशत अर्जी तबादले से संबंधित रही। ज्यादा कर्मचारियों ने मां-बाप की बीमारी, बच्चों की देखभाल व घर परिवार की समस्याएं बताकर तबादले की मांग की। आईजी ने बताया कि अधिकांश पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके गृह जिला को छोड़कर किसी को निराश नहीं किया। खुले दरबार में तबादलों के अलावा वरिष्ठता सूची, पदोन्नति, इंक्रीमेंट, विभागीय जांच तथा निलंबन से ड्यूटी पर बहाली के मामले भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed