{"_id":"692caa290de8c033680211a8","slug":"some-leaders-are-again-spoiling-the-atmosphere-in-the-state-abhay-rohtak-news-c-17-roh1020-770525-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ नेता प्रदेश में फिर खराब कर रहे माहौल : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ नेता प्रदेश में फिर खराब कर रहे माहौल : अभय
Mon, 01 Dec 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम धाम जसिया में स्थापना दिवस पर छात्रावास भवन का उद्घाटन करते इनेलो सुप्रीमो अभय
राेहतक। इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जात-पात की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिस प्रकार से वर्ष 2016 में माहौल खराब किया गया था उसी तरह कुछ नेता अब फिर कर रहे हैं। अभय चौटाला रविवार को चौधरी छोटूराम धाम जसिया में नौवें स्थापना दिवस समारोह के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि रामचंद्र जांगड़ा, रामकुमार गौतम व राजकुमार सैनी फिर से माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। इनकी पीठ पर सरकार ने हाथ रखा हुआ है। भाजपा इसकी साजिश कर रही है ताकि इस प्रदेश के लोग आपसी भाईचारा न रख सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग लोगों के खिलाफ इस प्रकार से कार्य करती रही है। लोगों को इस बात के लिए सचेत रहना पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने दीनबंधु छोटूराम धाम जसिया के छात्रावास भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अभय ने यह भी कहा कि धाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है। इसमें गरीब घरों के होनहार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे।