फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Soldier of Gudhan village of Rohtak martyred in Assam

Rohtak: गुढाण गांव का जवान राजीत तोमर असम में शहीद, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 28 May 2023 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 May 2023 10:45 AM IST
सार

शहीद सैनिक राजीत का बड़ा बेटा अमन दसवीं कक्षा व छोटी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। खबर मिलने के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद राजीत ने इस साल गर्मियों की छुट्टी बच्चों के साथ बिताने का वादा किया था।

विज्ञापन
Soldier of Gudhan village of Rohtak martyred in Assam
शहीद जवान राजीत - फोटो : फाइल

विस्तार

कलानौर के गुढाण गांव का सैनिक असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। सीमा सुरक्षा बल में जवान राजीत तोमर असम में तैनात था। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार व गांव में मातम छा गया। शहीद सैनिक के परिवार में माता-पिता,उनकी पत्नी व दो बच्चे हैं। एक भाई व उसका परिवार खेती का काम करता है।
विज्ञापन


शहीद सैनिक राजीत का बड़ा बेटा अमन दसवीं कक्षा व छोटी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। खबर मिलने के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद राजीत ने इस साल गर्मियों की छुट्टी बच्चों के साथ बिताने का वादा किया था। परन्तु जून की छुट्टियों से पहले ही परिजनों को राजीत के शहीद होने की सूचना मिली। वही बच्चों ने पिता की शहादत पर गर्व जताते हुए सेना में जाने की बात कही। शहीद का पार्थिव शरीर देर रात दिल्ली लाया गया जिसके बाद अल सुबह उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव में किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed