फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Society needs to be united: Swami Shantanand

समाज को एक होने की आवश्यकता : स्वामी शांतानंद

Sun, 08 Dec 2024 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Society needs to be united: Swami Shantanand
08सीटीके01..आर्य समाज प्रधान मोहल्ला के साप्ताहिक सत्संग में हवन करते सदस्य। स्रोत : समाज
रोहतक। बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रही हिंसा के विरोध में आर्य समाज प्रधान मोहल्ला के साप्ताहिक सत्संग में रविवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दर्शन योग महाविद्यालय सुंदरपुर से आए मुख्य वक्ता स्वामी शांतानंद ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण आर्यों के आदर्श हैं। आज समाज को एक होने की आवश्यकता है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। परिवार में भी एकता चाहिए। पति-पत्नी, माता-पिता सब एक दूसरे की यथा योग्य सेवा और सम्मान करें। सास को बहू और बेटी में अंतर नही समझना चाहिए। परिवार और समाज में संगठित होकर परस्पर समन्वय बढ़ाना चाहिए। सारे विश्व को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा करनी चाहिए। सभी श्रोताओं ने हाथ उठाकर के प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व साप्ताहिक विशिष्ट यज्ञ सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान ललित धींगड़ा रहे। यज्ञ के दौरान स्वामी शांतानंद ने वेद के गृहाश्रम विषयक मंत्रों की व्याख्या की। माता पुष्पा कामरा ने जीवन की घड़ियां वृथा न खो, ओम जपो प्यारे ओम जपो और माता निर्मला ने सब छोड़ कर सहारे, ईश्वर का ले सहारा आदि ईश्वर भक्ति के भजन सुनाए। मंच संचालन अंकुर अरोड़ा ने किया। अंत में लंगर लगाया गया। साथ ही संजय मलिक ने मानव सेवा समिति की ओर से मासिक राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed