{"_id":"644c2cc6131a02962c017f17","slug":"social-workers-were-honoured-by-amar-ujala-in-rohtak-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सेवा को सम्मान मिला तो चहक उठे समाजसेवियों के चेहरे, अमर उजाला की ओर से स्मृति चिह्न किए गए भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सेवा को सम्मान मिला तो चहक उठे समाजसेवियों के चेहरे, अमर उजाला की ओर से स्मृति चिह्न किए गए भेंट
Sat, 29 Apr 2023 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:59 AM IST
सार
अमर उजाला की ओर से मुख्यातिथि आईजी रोहतक रेंज राकेश आर्य ने समाजसेवियों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला के सम्मान समारोह कार्यक्रम में आईजी राकेश आर्य के साथ समाज सेवी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कड़ी मेहनत और लगन से जरूरतमंदों की सेवा करने वालों को जब शुक्रवार अमर उजाला की ओर से रोहतक में सम्मान मिला तो समाजसेवियों के चेहरे खुशी से चहक उठे। अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने पर सामाजिक संस्थाओं व संगठनों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को सम्मान देने के लिए ''सम्मान समारोह'' का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शीला बाईपास स्थित एक निजी होटल के हॉल में आयोजित समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रोहतक रेंज राकेश आर्य बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईजी ने समाजसेवियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समाज के उत्थान में अहम योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित करना उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन
कोई भी संगठन हो, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में कार्य किया हो, वह समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह का प्रयास करता है। उनका संस्थाओं से आग्रह है कि वह जिस भी मुहिम को लेकर कार्य कर रहे हैं, वह उसे मंजिल तक पहुंचाएं। समोराह में मंच संचालन रितु श्योराण ने किया।
विज्ञापन
समाज के लिए समर्पित होना बड़ी बात
अपने परिवार व व्यवसाय की जिम्मेदारियों से समय निकाल कर समाज के लिए समर्पित होना बड़ी बात है। वह चाहते हैं कि जब ऐसा सम्मान समारोह हो तो समाजसेवियों की संख्या और अधिक हो। सामाजिक हित में कोई मदद की जरूरत पड़े तो उसमें वह भी पूरा सहयोग करेंगे। आईजी ने सभी संगठनों को शुभकामनाएं दीं।
समाज से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं को किया सम्मानित
धार्मिक आयोजन, क्लब, व्यापारिक संगठन, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण शिविर, रक्तदान शिविर व जागरूकता अभियान, नहरी पानी संरक्षण, एनसीसी अधिकारी, खेल प्रमोटर, साइकिलिस्ट, शिक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्त अभियान आदि।