फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Social reformers of the world emphasized the search for truth: Prof. Pramod

दुनिया के समाज सुधारक सत्य की खोज पर देते थे जोर : प्रो. प्रमोद

Sun, 29 Mar 2026 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Social reformers of the world emphasized the search for truth: Prof. Pramod
35-रोहतक के किशनपुरा की चौपाल में हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति के त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन मौजूद
रोहतक। ज्ञान-विज्ञान समिति के रविवार को त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गौरी ने कहा कि महात्मा बुद्ध, राजा राममोहन राय समेत देश और दुनिया के समाज सुधारक सत्य की खोज पर जोर देते थे।
विज्ञापन

किशनपुरा की चौपाल में सम्मेलन हुआ। इसमें 70 लोगों ने भाग लिया। डॉ. रणबीर सिंह दहिया ने कहा कि कुछ सालों से देश की विविधता पर हमला हो रहा है। सांप्रदायिकता बढ़ी है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता विभाग के प्रो. हरीश कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयबीर चहल, लेक्चरर एसोसिएशन से राजीव दलाल ने भी विचार साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. शेर सिंह सांगवान, डॉ. संतोष मुद्गिल, राज देवी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र खत्री, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक धर्मपाल मलिक, डॉ. रणबीर सिंह दहिया और योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रिटायर्ड इंजीनियर लाभ सिंह हुड्डा को अध्यक्ष, राजेंद्र हुड्डा और राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अनीता को सचिव, सुरेंद्र और राजेश दलाल को सह सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed