फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Snatched money from the youth, injured him by hitting a brick

युवक से रुपये छीने, ईंट मारकर घायल किया

Mon, 25 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Snatched money from the youth, injured him by hitting a brick
रोहतक। शहर के बजरंग भवन के नजदीक ऑटो चालक को इस्माईला का युवक किराया दे रहा था। तभी ऑटो से उतरा एक युवक झपटा मारकर उसके आठ हजार रुपये छीनकर भागने लगा। उसने पीछा करके पकड़ा तो ईंट मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस्माईला निवासी संजय (40) ने दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को करीब साढ़े 8 बजे ऑटो में बैठकर छोटूराम चौक से दिल्ली बाईपास के लिए चला था। ऑटो में एक युवक बैठा था, जिसने खुद को इस्माईला का ही बताया। बोला उसका भी किराया दे देना। वह युवक बजरंग भवन फाटक पार करके उतरने लगा। जब वह युवक का किराया ऑटो चालक को देने लगा। तभी उसने झपटा मारकर हाथ से उसके 8 हजार रुपये छीन लिए और भागने लगा। उसने पीछा करके उसे पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी ने उसे ईंट उठाकर मारी। इसके बावजूद उसे नहीं छोड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed