{"_id":"60ff21a78ebc3e586d32c3ec","slug":"snatch-at-four-places-in-24-hours-snatching-purse-at-three-places-bike-at-one-place-rohtak-news-rtk6190516186","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में चार जगहों पर झपटमारी, तीन जगह पर्स छीने तो एक जगह बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में चार जगहों पर झपटमारी, तीन जगह पर्स छीने तो एक जगह बाइक
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 112 चालू होने के बावजूद जिले में लूटपाट व झपटमारी की वारदात नहीं रुक रही हैं। पिछले छह दिन में झपटमारी की आठ वारदात हो चुकी हैं। रविवार की रात जहां गोहाना रोड पर जसिया के पास बाइक छीन ली गई, तो सोमवार की दोपहर छोटूराम कॉलोनी में छात्रा का पर्स बाइक सवार ले गया। शाम को एकता कॉलोनी में मार्केट जा रही युवती का पर्स छीन लिया गया। देर रात जींद रोड पर इंद्रगढ़ के पास कार चालक को रुकवाकर लूट लिया गया। पिछले छह दिन में सात वारदात और 24 घंटे के अंदर झपटमारी की तीन वारदात होने से साफ है कि अपराधियों को पुलिस को खौफ नहीं रहा है।
केस 1
पुलिस के मुताबिक रिठाल गांव निवासी जयभगवान ने दी शिकायत में बताया कि वह हारट्रोन में नौकरी करता है। रात को ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। करीब साढ़े 12 बजे जब वह काहनी गांव से थोड़ा चला तो बाइक पर तीन युवक आए और बाइक को रुकवा लिया। हाथापाई करके उसकी जेब से मोबाइल फोन, 400 रुपये की नकदी व बाइक छीनकर काहनी की तरफ फरार हो गए। जयभगवान पैदल ही जसिया रेलवे फाटक पर पहुंचा, जहां रेलवे कर्मचारी का मोबाइल लेकर अपने बेटे को कॉल की। बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस को अवगत कराया। घिलौड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल की लोकेशन निकालकर लुटेरों केे तलाश किया, लेकिन गुमाना गांव से आगे लोकेशन बंद हो गई।
केस 2
बैंक से लौट रही थी छात्रा, 10 हजार की नकदी, मोबाइल व तीन पासबुक ले गया झपटमार
छोटूराम कॉलोनी निवासी रेखा बीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने पिता के अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए बैंक में गई थी। पिता ने फोन करके कहा कि 7 हजार रुपये ही जमा करवा देना। 10 हजार वापस ले जाना। वह पैदल जब कॉलोनी में पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार आया और झपटा मारकर उसका पर्स छीनकर ले गया। पर्स में 10 हजार की नकदी, मोबाइल व बैंक की तीन पासबुक थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ की बाइक का नंबर भी बताया। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर झपटमार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही आरोपी नजदीक गली में लगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।
विज्ञापन
केस 3
कार चालक को रुकवाकर जींद रोड पर पर्स छीना
झज्जर जिले के गांव दुजाना निवासी महाबीर प्रसाद ने लाखनमाजरा थाने में दी शिकायत में बताया कि कार से गड़वाली खेड़ा गांव से दुजाना जा रहा था। जब इंद्रगढ़ गांव से आगे निकला तो बाइक पर सवार युवक आए और कार का रास्ता रोक लिया। उसने खिड़की खोलकर युवकों से रास्ता रोकने का कारण पूछा तो एक युवक बाइक से नीचे उतरा और कार के डैश बोर्ड को खोलकर पर्स निकाल लिया। उसने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक जबरन पर्स छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया। पर्स में 5 हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, 5 क्रेडिट कार्ड, 1 पैन कार्ड, कार की आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस था।
केस 4
एकता कॉलोनी में मार्केट से लौट रही युवती का पर्स छीना
एकता कॉलोनी निवासी युवती अंजली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को वह कॉलोनी की मार्केट में गई थी। घर के नजदीक प्याऊ वाली गली में पहुंची तो झपटा मारकर एक बाइक सवार पर्स छीनकर ले गया। पर्स में कपड़े, 6 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
लूट व झपटमारी की छह दिन में छह वारदात
जून माह की अपेक्षा में जुलाई में पुलिस की मौजूदगी बढ़ी है। हेल्पलाइन नंबर 112 के बावजूद पिछले छह दिन में लूट व झपटमारी की छह वारदात हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस एक वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन बाकी अभी अनसुलझी हैं।
19 जुलाई : राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक गुजरात से माल लेकर पानीपत जा रहा था। कार सवार युवक खरावड़ बाईपास के नजदीक चालक को बंधक बनाकर ट्रक ले गए। चालक को बहादुरगढ़ के पास छोड़ दिया। अब तक वारदात अनट्रेस है।
22 जुलाई : सेक्टर 3 में प्रॉपर्टी डीलर का 12 वर्षीय बेटा व ड्राइवर सनसिटी से घर आ रहे थे। सेक्टर 3 में ही घर से पहले बाइक सवार चार युवकों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद गोहाना रोड पर दोनों को उतारकर गाड़ी छीन ले गए। रात को पुलिस ने गाड़ी गोहाना से बरामद की, लेकिन आरोपी तब तक हाथ नहीं आए।
23 जुलाई : मस्तनाथ संस्थान के सामने चुलियाना गांव का कार चालक आ रहा था। दूसरी कार में आए तीन युवकों ने पेट में सुआ से वार किया। इसके बाद कार में रखे 18 हजार की नकदी व कागजात ले गए। आईएमटी पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया था।
24 जुलाई : राजकीय महिला कॉलेज की सहायक लाइब्रेरियन सेक्टर तीन में घर लौट रही थी। तीन बाइक सवार झपटा मारकर उसका बैग छीनकर ले गए। बैग में 2 हजार की नकदी, मोबाइन फोन व अन्य सामान था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसके बावजूद उनका अभी सुराग नहीं लग सका है।
25 जुलाई : काहनी व जसिया के बीच पंचकूला ड्यूटी पर जा रहे रिठाल के व्यक्ति से तीन बाइक सवार युवकों ने बाइक, मोबाइल फोन व नकदी छीनी।
26 जुलाई : छोटूराम कॉलोनी में घर लौट रही छात्रा का पर्स छीना। पर्स में 10 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व 3 पासबुक थी।
26 जुलाई : जींद रोड पर इंद्रगढ़ गांव के नजदीक कार को रुकवाकर पर्स छीना। पर्स में 5 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, लाइसेंस व आरसी थी।
26 जुलाई : एकता कॉलोनी में मार्केट से लौट रही युवती का बाइक सवार पर्स छीनकर ले गया। पर्स में 6 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे।
छह माह में लूट व झपटमारी की वारदात
वारदात केस ट्रेस
झपटमारी 50 30
लूट 43 27
जून माह की वारदात जुलाई में भी अनट्रेस
जून माह में हुई हत्या की वारदात पुलिस जुलाई में अब तक नहीं सुलझा सकी है। बोहर के नजदीक न्यू लक्ष्मी नगर में महिला की गला काटकर की गई हत्या अब तक पहेली बनी हुई है। इसके अलावा जलेबी चौक पर पानीपत के युवक सौरभ की कार छीनने के लिए की गई हत्या भी अब तक अनट्रेस है।
हेल्पलाइन नंबर 112 शुरू होने से काफी असर पड़ा है। सबसे पहले तो चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ी है। दूसरा, न केवल जिला पुलिस, बल्कि दूसरी जिलों के साथ भी तालमेल बढ़ा है। लूटपाट व झपटमारी की कई वारदात पुलिस ने ट्रेस की है। जो वारदात अनट्रेस हैं, उनको भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय