फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smuggling increased after liquor contracts closed, 34 cases registered in 10 days

शराब के ठेके बंद होने के बाद बढ़ी तस्करी, 10 दिनों में 34 केस दर्ज, 3

Tue, 07 Apr 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggling increased after liquor contracts closed, 34 cases registered in 10 days
राज्य में 26 मार्च को शराब के ठेके बंद होने के बाद जिले में शराब तस्करी बहुत बड़े स्तर पर बढ़ गई है। शराब तस्कर काफी सक्रिय हैं। वे मांग के आधार पर शराब पहुंचा रहे हैं। शराब लेने के लिए लोग जिले में जगह-जगह खड़े हो रहे हैं। कई गांवों में तो परचून की दुकानों पर भी शराब बेची जा रही है। तस्करों ने जगह-जगह अपने एजेंट छोड़ रखे हैं। ये कमीशन पर तस्करी कर रहे हैं। जगह बदल-बदल कर शराब बेची जा रही है। आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब तस्करों की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार की गाड़ियों को नहीं आने दिया जा रहा है। सरकारी दुकानें पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन

23 मार्च से लॉकडाउन, 27 से शराब के ठेके बंद
कोरोना वायरस के चलते हरियाणा के सात जिलों में 23 मार्च से लॉकडाउन किया गया था। इन सात जिलों में रोहतक भी शामिल है। लॉकडाउन होने के बाद से जिला पुलिस ने 5 अप्रैल तक अवैध शराब के 40 केस दर्ज किए हैं, जिनमें 26 मार्च तक शराब तस्करी के पूरे जिले में महज 6 केस दर्ज हुए व 27 मार्च से 5 अप्रैल तक यानि 10 दिनों में 34 केस दर्ज हुए, जिसमें 38 को गिरफ्तार किया गया। इनमें सबसे ज्यादा कलानौर थाना क्षेत्र में मामले सामने आए हैं। जिसमें 9 केस दर्ज हुए व 10 को गिरफ्तार किया गया। वहीं पीजीआई थाना, सिविल लाइन थाना व अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का एक भी मामला सामने नहीं आया है। साथ ही तीन शराब के ठेकों पर शराब चोरी की घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन

जिले के 14 थानों में 34 केस दर्ज, 38 गिरफ्तार, एक फरार
थाना केस गिरफ्तारी
आर्य नगर 1 1
बहु अकबरपुर 1 1
आईएमटी 5 5
कलानौर 9 10
लाखनमाजरा 3 4
महम 3 4
पीजीआईएमएस 00 00
पुरानी सब्जी मंडी 2 2
थाना शहर 2 2
सिविल लाइन 00 00
सदर 2 3
सांपला 2 3
शिवाजी कॉलोनी 4 3 (एक फरार)
अर्बन एस्टेट 00 00
कुल 34 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed