फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smoking and tobacco are fatal for lungs

Rohtak News: फेफड़ों के लिए घातक है धूम्रपान और तंबाकू

Sun, 02 Feb 2025 06:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Smoking and tobacco are fatal for lungs
02सीटीके10-पीजीआईडीएस में ओरल कैंसर जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एचके अग
रोहतक।
विज्ञापन

सिगरेट पीने का शौक कैंसर का मरीज बना सकता है। धूम्रपान और तंबाकू सेवन फेफड़ों के लिए घातक है। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल का। वह शनिवार को पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ओरल कैंसर जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में बोल रहे थे।
कुलपति ने कहा कि इस सप्ताह पीजीआईडीएस के ओरल मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने सराहनीय कार्य किया है। इन्होंने आमजन को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों की टीम ने अलग-अलग स्थान पर जाकर आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। अधिकतर लोग तंबाकू को सेहत के लिए खतरनाक नहीं मानते। जबकि यह गलत है। तंबाकू सेवन फेफड़ों को खराब करता है। यह कैंसर का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हम सिगरेट, हुक्का और तंबाकू का सेवन न तो स्वयं करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि डेंटल कॉलेज की टीम ने जागरूकता की दिशा में शानदार व सराहनीय कार्य किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि डेंटल कॉलेज की टीम हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया। ओरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिका गुप्ता ने कहा कि ओरल कैंसर की जल्दी पहचान होना जरूरी है। इससे समय रहते इलाज किया जा सकता है।

इस मौके पर डॉ. हरनीत सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ चीना, डॉ. लवीना, डॉ. अंशुल, डॉ. कोमल, डॉ. सुमन, डॉ. शिखा, डॉ. माला, डॉ. आदर्श, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. जिज्ञासा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed