{"_id":"6738fc44fc966429ee006f54","slug":"slowdown-of-vehicles-due-to-smog-rohtak-news-c-17-roh1020-545929-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्मॉग के चलते वाहनों की थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्मॉग के चलते वाहनों की थमी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हवा में घुला स्मॉग 17 नवंबर से कम हो सकता है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट संभावित है। इससे ठंड बढ़ेगी। जिले में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में ठंडक घुलने लगी है। शनिवार को सुबह हलका कोहरा भी छाया रहा। बाद में हवा में धूल कणों की अधिकता के चलते यह स्मॉग में बदल गया। स्माॅग के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्मॉग की स्थिति से 17 नवंबर की शाम तक राहत मिलने की आस है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। इससे स्मॉग की स्थिति में कमी आने के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके अलावा 22 नवंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।