{"_id":"6a5e3fc3ca4fee9fbe096935","slug":"slow-pace-of-drain-construction-road-submerged-after-just-4-mm-of-rain-rohtak-news-c-17-roh1020-891298-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धीमी गति से हो रहा नाले का निर्माण, 4 मिमी बारिश में डूबा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धीमी गति से हो रहा नाले का निर्माण, 4 मिमी बारिश में डूबा रोड
Mon, 20 Jul 2026 09:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 17 : शहर के गोहाना रोड पर जमा बरसाती पानी। स्रोत राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गोहाना रोड पर नाला निर्माण की धीमी गति के कारण सोमवार शाम को केवल 4 मिमी बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो गया। शिकायत मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पानी निकाला। इस दौरान राहगीर जलभराव में से गुजरते रहे।
करीब ढाई माह पहले गोहाना रोड पर सवा करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा नाला निर्माण शुरू हुआ था। यह नाला गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक बनाया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य बारिश में होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान करना है।
अब तक इसका केवल 30 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। कार्य की धीमी गति ने सोमवार की बारिश में पानी निकासी के इंतजामों की कमी उजागर कर दी। शहर के अन्य हिस्सों में भी जलभराव से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त बैठकें हुई हैं। लेकिन गोहाना रोड पर समाधान के लिए अभी महीनों इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता ने बताया कि गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक नाला निर्माण जारी है। नाला पूरा होने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि नाले के पानी को बारिशी लाइन से जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर जलनिकासी के लिए मोटर भी लगाई जा सकती हैं।