रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और कॅरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 30 विद्यार्थियों ने सर्वेयर इंजीनियर पद के लिए चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यहां छह विद्यार्थियों का चयन हुआ।
यूआईईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अरुण हुड्डा ने बताया की भारत की प्रॉपर्टी इवेलुएटर्स कंपनी प्रोटोकॉल वेलुवर्स के अधिकारियों ने यूआईईटी में सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के कैंपस प्लेसमेंट के लिए दौरा किया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सिविल इंजीनियरिंग के 30 विद्यार्थियों ने सर्वेयर इंजीनियर पद पर चयन के लिए भाग लिया। कंपनी के एचआर शिवम श्रीवास्तव ने उपस्थित छात्रों को कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी ने लिखित एप्टिट्यूड टेस्ट, टेक्निकल इंटरव्यू व एचआर साक्षात्कार के तीन चरणों के बाद छह विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थी अनुज मलिक, भूपेश शर्मा, तुषार मलिक, हरि ओम, मुकुल सिंह और विक्रम को शिक्षा के तत्काल बाद नौकरी का उपहार मिला है। यूआईईटी के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने प्रारंभ में कंपनी के अधिकारियों का स्वागत किया। ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया। यूआईईटी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर डाॅ. दीपक कुमार ने आयोजन में सहयोग दिया। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कैंपस प्लेसमेंट में चयनित विद्यार्थियों को सराहा। सीसीपीसी निदेशक प्रो. सुमित गिल, यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।