{"_id":"69091a7cb60c8c743005ca1f","slug":"six-cooks-accused-of-drinking-alcohol-in-the-mdu-womens-hostel-were-suspended-rohtak-news-c-17-roh1020-756424-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के महिला छात्रावास में शराब पीने के आरोपी छह कुक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के महिला छात्रावास में शराब पीने के आरोपी छह कुक निलंबित
Tue, 04 Nov 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के महिला छात्रावास में शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद विवि प्रशासन ने छह कुक को निलंबित कर दिया है। इसमें हेड कुक त्रिलोक सिंह, कुक कुबेर सिंह, महेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, नसीब सिंह, मुकेश शामिल हैं।
महिला छात्रावास में शराब पीने का यह वीडियो 31 अक्तूबर को वायरल हुआ था। इसमें लगभग 4-5 कर्मचारी शराब पीते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद एमडीयू प्रशासन ने मामले की जांच की और दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की। सोमवार को एमडीयू में विवि प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की।
खाने के समय के अलावा छात्रावास में रुके तो होगी कार्रवाई
विवि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर के समय के अलावा किसी भी कर्मचारी को छात्रावास नहीं रुकना है।
छात्रावास में किसी भी कर्मचारी बीड़ी, गुटखा, सिगरेट व अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने का आदेश दिया है। अगर कोई सेवन करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की पुष्टी के लिए जांच की गई। वीडियो की पुष्टी हो गई। इसमें शराब पीने वाले कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
प्रो. सपना गर्ग, चीफ वार्डन, एमडीयू।