फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sirsa Police action Four youths arrested while trying to rob pedestrians with weapons

सिरसा पुलिस की कार्रवाई: हथियारों सहित राहगीरों को लूटने का प्रयास करते चार युवकों को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

सिरसा सीआईए टीम निजी गाड़ी में जागीर कॉलोनी स्थित गांव गदराना कच्चा रास्ते पर पहुंची। टीम ने देखा कि  चार युवक सड़क पर खड़े हुए है।  जिनमें से एक युवक के हाथ में टार्च व दूसरे के हाथ में लोहे की राड थी। जबकि दो अन्य युवकों के पास पिस्तौल थी।

विज्ञापन
Sirsa Police action Four youths arrested while trying to rob pedestrians with weapons
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में राहगीरों को लूटने का प्रयास करते हुए चार युवकों को हथियारों सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने नाजायज 12 बोर और 315 बोर के पिस्तौल भी बरामद किए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी और अन्य लूट की वारदात संबंधी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


थाना कालांवाली में दर्ज किए अभियोग अनुसार बुधवार रात को कालांवाली पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गदराना रोड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की गदराना रोड स्थित जगसीर कॉलोनी के पास चार युवक हथियारों के साथ राहगीरों को लूट रहे हैं। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल झाड़ियों में छिपाई हुई है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है तो सभी को मौके पर ही पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद सीआईए टीम निजी गाड़ी में जागीर कॉलोनी स्थित गांव गदराना कच्चा रास्ते पर पहुंची। टीम ने देखा कि  चार युवक सड़क पर खड़े हुए है।  जिनमें से एक युवक के हाथ में टार्च व दूसरे के हाथ में लोहे की राड थी। जबकि दो अन्य युवकों के पास पिस्तौल थी। टार्च लिए हुए युवक ने टीम की गाड़ी को रूकवा लिया और चारो ने गाड़ी को घेर लिया। युवकों ने पिस्तौल और रॉड तानकर कहा कि जो भी तुम्हारे पर कीमती सामान है, निकालकर हमारे हवाले कर दो। ऐसे में पुलिस की टीम ने सतर्कता बरतते हुए गाड़ी से उतरी तो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने तुरंत प्रभाव से चारो युवकों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम इकलाब सिंह उर्फ बिंदर निवासी घुक्कावाली, लखवीन्द्र उर्फ गगी  निवासी गांव लकडावाली, बिट्टु सिंह पुत्र पोपा सिंह  निवासी  घुकावाली,  सुरजीत  उर्फ सितु पुत्र बलदेव सिंह मेहरा निवासी असीर जिला सिरसा बतलाया । पुलिस टीम ने 12 बोर और 315 बोर के पिस्तौल , जिंदा कारतूस के साथ बरामद किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed