फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sinking sewer lines in sectors, giving invitation to accidents

सेक्टरों में जगह-जगह धंसी सीवरलाइन, दे रही हादसों को निमंत्रण

Thu, 08 Sep 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sinking sewer lines in sectors, giving invitation to accidents
सेक्टर वन ताऊ देवी लाल पाक के पास धंसी सड़क । अमर उजाला
शहर का पॉश इलाका माने जाने वाले सेक्टरों में मूलभूत व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। टूटी सड़कों से पहले से ही परेशान सेक्टर वासियों को इन दिनों सीवरलाइन के जगह-जगह धंसने से और परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेक्टरवासी बार-बार इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार विभाग के पास फंड की कमी होने से अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जाट भवन से सोनीपत रोड की तरफ जाने वाली सड़क किनारे दबी सीवरलाइन जगह-जगह धंसी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीजन की पहली बारिश के दौरान यह लाइन धंसी है। ताऊ देवीलाल पार्क व हरित पार्क के बीच गुजर रही सड़क के किनारे लाइन धंसने के कारण गहरा गड्ढा बना हुआ है। सड़क के मोड़ में गड्ढा होने के कारण हादसों की प्रबल संभावना बनी रहती है। ग्रीन बेल्ट में घास चरने के लिए बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। इनके भी गड्ढों में गिरने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले गड्ढे में गिर गई थी गाय
ग्रीन बेल्ट के नीचे से गुजर रही सीवर व स्टॉर्म वाटरलाइन कई जगह धंसी हुई है। करीब एक सप्ताह पहले ग्रीन बेल्ट में घास चर रही एक गाय गड्ढे में गिर गई थी। लावारिस पशु सेवा संस्थान की मदद से गाय को गड्ढे से निकाला गया। इसके नजदीक बने मकानों में दिनभर हवा के साथ सीवर की बदबू जाती रहती है। लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। -प्रवीन, सेक्टर एक निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून को सीजन की पहली बारिश हुई। उसी दिन यह लाइन धंस गई थी। ग्रीन बेल्ट के नीचे सीवर व स्टार्म वाटर लाइन के साथ-साथ दबी हुई थी। पूर्व में लाइन लीकेज हुई तो दोनों लाइनों को एक दूसरे के साथ जोड़ दिया गया। एचएसवीपी के अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। -कदम सिंह अहलावत, पार्षद, वार्ड नं 11।

स्टॉर्म वाटर लाइन के धंसने की कोई शिकायत नहीं मिली है। सीवर लाइन के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज रखा है। विभाग के पास फंड की कमी होने के कारण अभी तक समाधान नहीं किया गया है। -संदीप दहिया, एक्सईएन, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed