फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Show cause notice to the hospital operator who does not provide cashless treatment

कैशलेस उपचार नहीं देने वाले अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस

Sun, 30 Oct 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to the hospital operator who does not provide cashless treatment
रोहतक। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं देने वाले ऑस्कर अस्पताल को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अस्पताल संचालक बुधवार दो नवंबर को जिला शिकायत निवारण समिति आयुष्मान भारत के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेगा। पीड़ित की मौजूदगी में अगली कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान भारत योजना के प्रावधान के अनुसार कैशलेस इलाज की सुविधा न देने वाले ऑस्कर अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में एक व्यक्ति ने इलाज की सुविधा नहीं दिए जाने की शिकायत की है। उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिकायतकर्ता की शिकायत सुन रहे थे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश गुप्ता को निर्देश दिये कि वे संबंधित अस्पताल को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए नोटिस जारी करें। सरकार एवं अस्पताल के बीच हस्ताक्षरित ज्ञापन का अध्ययन करें। आयुष्मान भारत योजना के तहत इस योजना के लाभार्थियों को पैनल में शामिल निजी अस्पतालों की ओर से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने संबंधी तथ्य जुटाएं। यहां एसीयूटी विश्वजीत चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वर्जन-
मरीज को क्रस इंजरी थी। उसको प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत थी और यह सुविधा आयुष्मान के पैनल में नहीं है। मरीज 12 दिन हमारे यहां दाखिल रहा। इसके बाद वह फिर चार दिन दाखिल रहा। मरीज से दो बार में सवा लाख रुपये लिए गए। अब वह आरोप लगा रहा है कि उससे ढाई लाख रुपये लिए गए और वह 22 दिन दाखिल रहा। वह झूठ बोल रहा है। हम जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विपिन सांगवान, संचालक, ऑस्कर मल्टी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed