{"_id":"6626cf93a5b244f8bf0acf0b","slug":"shortage-of-workers-how-to-harvest-crops-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109709-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: श्रमिकों का टोटा, कैसे हो फसल का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: श्रमिकों का टोटा, कैसे हो फसल का उठान
Tue, 23 Apr 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक मंडलायुक्त संजीव वर्मा सोमवार को झज्जर अनाज मंडी पहुंचे और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने आढ़ती व किसानों की समस्या सुनी। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने मंडी से फसल उठान न होने का मुद्दा रखा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की कमी से उठान धीमा है। खरीद एजेंसी और स्थानीय अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
आढ़तियों ने मांग रखी कि गोदामों में लेबर बढ़ाई जाए ताकि समय पर गाड़ी खाली हो सके, यदि लेबर ज्यादा होगी तो गाड़ियां जल्द खाली होंगी और मंडी से भी उठान तेजी से हो सकेगा। वह इस समस्या को लेकर कई बार डीसी, एसडीएम से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। मार्केट कमेटी के सामने अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग की समस्या भी रखी गई। प्रधान ने कहा कि यहां से ट्रक भरकर जाते हैं, जिससे आए दिन किसी न किसी वाहन के साथ साइड लग जाती है। इससे विवाद उत्पन्न हो रहा है। मंडलायुक्त ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि उठान का काम तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि जिला की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से उपज की खरीद के साथ ही उठान कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए। उपज का निर्धारित समयावधि में उठान सुनिश्चित किया जाए,अगर लेबर या ट्रांसपोर्ट संबंधी समस्या है तो उसके लिए खरीद एजेंसियां विशेष कार्य योजना बनाकर शत प्रतिशत उठान सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि खरीद एजेंसियों के अधिकारी सही तालमेल से कार्य करें, अगर किसी स्टेज पर कोई कोताही नजर आई तो संबंधित अधिकारी, ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई जाएगी। साथ ही आई फार्म कटने के बाद निर्धारित समय अवधि में किसान की फसल का भुगतान होना चाहिए।
समस्या का समाधान करें अधिकारी :मंडलायुक्त
मंडलायुक्त ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में ट्रांसपोर्ट व लेबर की समस्या का तुरंत समाधान करें। एसडीएम को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर मंडियों का दौरा करें और फसल खरीद कार्य की रिपोर्ट लेकर भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि आद्रता मीटर की व्यवस्था सही होनी चाहिए यदि कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मंडियों में बिजली की समस्या आ जाती है तो अतिरिक्त बैटरियों रखें ताकि बिजली की समस्या का निपटान किया जा सके और उठान के कार्य में और गति प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन
डीसी ने दी खरीद की जानकारी
उपायुक्त शक्ति सिंह ने आयुक्त को उपज खरीद को लेकर अवगत कराया कि अब तक जिला की मंडियों में 682610 क्विंटल गेहूं और 437140 क्विंटल टन सरसों की खरीद विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से की गई है। इसके अलावा 332590 क्विंटल सरसों और 234230 क्विंटल गेंहूं का उठान हो चुका है।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक मनोज पाराशर, डीएमईओ श्रीभगवान मुदगिल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, एएफएसओ अमरजीत सिंह, सचिव सविता सैनी, संजय फौगाट मौजूद रहे।