फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shortage of buses in the depot... Eight Faridabad and five Sonipat buses will run in the city.

Rohtak News: डिपो में बसों का टोटा... शहर में दौड़ेंगी आठ फरीदाबाद व पांच सोनीपत की बसें

Sat, 20 Jul 2024 03:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses in the depot... Eight Faridabad and five Sonipat buses will run in the city.
रोहतक। रोडवेज डिपो में बसों की कमी होने के कारण अन्य डिपो से बसें मंगवाई जाएंगी। पांच बसें सोनीपत डिपो से तो आठ बसें फरीदाबाद डिपो से मंगवाई जाएंगी। कारण यह है कि दैनिक यात्रियों समेत कॉलेज के विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ये बसें आज डिपो में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

न्यू बस स्टैंड से रोजाना 15 हजार से ज्यादा दैनिक यात्रियों समेत महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 20 से ज्यादा रूट पर बसें चलती हैं। बसों की कमी के चलते फिलहाल कुछ रूट पर यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा समस्या यात्रियों को ग्रामीण रूट पर रहती है। हिसार, सिरसा और चंडीगढ़ रूट पर एसी बसें भी चलती है। ये दो से तीन साल पुरानी बसें है। इन बसों में दैनिक यात्रियों से लेकर बुजुर्ग यात्री तक सफर करते है।
विज्ञापन

शहर में चार विश्वविद्यालयों समेत 15 से ज्यादा कॉलेज हैं। विद्यार्थियों का आवागमन सबसे ज्यादा होता है। इसी के साथ शहर में पीजीआई भी है, जिसमें हर रोज हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके चलते यात्रियों को आवगमन के लिए सबसे ज्यादा बसों की आवश्यकता होती है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए दूसरे डिपो से ये बसें मंगवाई जा रही हैं। जिन डिपो से बसें मंगवाई जा रही हैं, वहां पर ये बसें ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डिपो में बसों की कमी होने के कारण सोनीपत और फरीदाबाद से बसें मंगवाई गई हैं। जिस रूट पर बसों की आवश्यकता होगी, उसी रूट पर ये बसें चला दी जाएंगी। अभी तय नहीं किया गया है, कौन-से रूट पर ये बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए ये बसें मंगवाई गई हैं।
-सुरेंद्र सिवाच, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed