फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shops, godowns, PG and washing centers sealed for not paying property tax

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर दुकान गोदाम, पीजी और वॉशिंग सेंटर सील

Wed, 16 Jul 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 16 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shops, godowns, PG and washing centers sealed for not paying property tax
संपत्ति कर बकायेदारों की संपत्ति सीलिंग करते नगर निगम कर्मचारी। स्रोत: निगम
रोहतक। नगर निगम ने 19.97 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर मंगलवार को दुकान, गोदाम, पीजी व एक वॉशिंग सेंटर सील कर दिया। मंगलवार दोपहर यह कार्रवाई बोहर, सेक्टर-34 के नजदीक व देव कॉलोनी में की गई। निगम ने 17 नए भवनों की सूची तैयार की है, जिनके मालिकों को बुधवार को नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2024-25 में निगम की तरफ से 35 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया था लेकिन चुनावी साल में निगम 20 करोड़ रुपये भी वसूल नहीं कर सका। सरकार की हिदायतों के तहत निगम की तरफ से चालू वित्त वर्ष 2025-26 में टैक्स वसूली का लक्ष्य मात्र 28 लाख रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

1 अप्रैल से 31 जुलाई तक सरकार की तरफ से चालू वित्त वर्ष का टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं हो रहा है। मंगलवार को निगम ने जोनल टैक्स ऑफिसर जगबीर सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार की। साथ में इंस्पेक्टर अमर कुमार भी रहे। टीम सबसे पहले बोहर गांव में पहुंची, जहां रिहायशी भवन में वाणिज्यिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। निगम ने दुकान को सील कर दिया। इसके बाद सेक्टर-34 के नजदीक व देव काॅलोनी में गोदाम, पीजी व वाॅशिंग सेंटर को सील किया गया। इस दौरान गेट पर न केवल ताला लगाया गया बल्कि खंभे पर नोटिस भी चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति कर बकायेदारों  की संपत्ति सीलिंग करते नगर निगम कर्मचारी। स्रोत: निगम

संपत्ति कर बकायेदारों की संपत्ति सीलिंग करते नगर निगम कर्मचारी। स्रोत: निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed