फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shooting: Ravi from Rohtak and Mandeep Chauhan from Meerut took the lead

शूटिंग : रोहतक के रवि और मेरठ के मंदीप चौहान ने बनाई बढ़त

Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Shooting: Ravi from Rohtak and Mandeep Chauhan from Meerut took the lead

विज्ञापन
शामली। क्रीड़ा भारती और शामली राइफल क्लब की ओर से एमएस फाॅर्म में आयोजित 8वीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सटीक निशाने लगाकर रोहतक के रवि और मेरठ के मंदीप चौहान ने बढ़त बनाकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में एयर राइफल और एयर पिस्टल के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एयर राइफल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में रोहतक के रवि खरब ने 622.7 अंक के साथ बढ़त बनाई। जूनियर बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर के रक्षित राठी ने 618.6 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में मेरठ के मंदीप चौहान ने 577/600 अंक व एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में बागपत के ओजस्वी भारद्वाज ने 573/600 अंक के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। एयर राइफल एनआर वर्ग में बागपत के अक्षित राठी 389/400 अंक और एयर पिस्टल एनआर यूथ बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर के अंशुमन राठौर 367/400 अंकों के साथ अपने-अपने वर्ग में आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन की शुरुआत आईएसएसएफ ज्यूरी मनोज तोमर और आईएसएसएफ ज्यूरी विपिन दांगी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारियों के रूप में तपन मलिक, जय सिंह, हर्ष और विकल्प देशवाल ने सहयोग किया।

आयोजक मुकेश चौधरी ने बताया कि फाइनल रविवार को होगा। प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, नोएडा के साथ ही रोहतक, जींद, करनाल और दिल्ली के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अभिनव निर्वाल, दीपक बालियान, विजय मलिक, अंकित राणा, अंकुश राणा, प्रशांत कुमार, संस्कार सिंघल, पुलकित राठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed