फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooting in Rohtak, shakti kapoor and other stars reach in rohtak

रोहतक में 20 दिनों तक चलेगी फिल्म की शूटिंग, शक्ति कपूर पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़

Sun, 17 Nov 2019 12:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Shooting in Rohtak, shakti kapoor and other stars reach in rohtak
फिल्म की शूटिंग करते बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर व अन्य कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 नहीं, नहीं, नहीं, कोई नहीं मारेगा इसको... ये तो नन्हा सा, प्यारा सा, छोटा सा बच्चा है.... कट। रेडी, कैमरा, एक्शन, डायलॉग और कट की आवाज के साथ शक्ति कपूर से लेकर नीलू कोहली सरीखे सितारे जैन जति के नजदीक गली में शूटिंग करते नजर आए।

विज्ञापन


आम दिनों की तरह शनिवार को भी यहां के लोग अपने कामों पर लगे हुए थे, लेकिन जैसे ही यह सितारे शूट के लिए यहां पहुंचे लोगों की भीड़ ने उन्हें सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया। यहां बच्चे और महिलाएं शक्ति कपूर की एक झलक देखने को बेताब दिखे। मेयर मनमोहन गोयल ने सीन शूटिंग बोर्ड उठाकर फिल्म की शूटिंग को हरी झंडी दी।
विज्ञापन


रोहतक शहर में बॉलीवुड मूवी वेलेपंथी की शूटिंग चल रही है। इसी को लेकर यहां शक्ति कपूर से लेकर मुकेश तिवारी, राजेश शर्मा, नीलू कोहली, सिद्धार्थ सागर सरीखे सितारे पहुंचे। 20 दिनों तक चलने वाली इस शूटिंग में रोहतक शहर के सभी हिस्सों में शूटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को रजत बख्शी डायरेक्ट व प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस दो घंटे की मूवी में क्लाइमेक्स के बाद देशभक्ति का एक सीन भी खास रहेगा। फिल्म को फरवरी में गोवा व इसके गानों को विदेशों में शूट किया जाएगा। अप्रैल-2020 में यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

चार दोस्तों के शॉर्टकट की जर्नी पर आधारित है मूवी वेलेपंथी
फिल्म वेलेपंथी को चार दोस्तों के पैसे कमाने की शार्टकट जर्नी पर आधारित है। फिल्म में चार दोस्तों का किरदार भावेन भानुशाली, सिद्धार्थ सागर, अंश बागड़ी व चंदन बक्सी ने निभाया है। मुख्य किरदार निभाने वाले भावेन भानुशाली हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में भी अजय के बेटे का किरदार निभा चुके हैं।

वहीं अंश बागड़ी व चंदन बक्सी रोहतक के ही रहने वाले हैं। कलाकार राजेश बख्शी ने बताया कि फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग हरियाणा में होगी जबकि 20 प्रतिशत को गोवा व विदेशों में शूट किया जाएगा। इस फिल्म में बच्चों के लिए मैसेज है कि उन्हें अपने अभिभावकों की बात भी माननी चाहिए, क्योंकि माता-पिता हमेशा बच्चों की भलाई ही सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed