{"_id":"687c026110f82afd4007a099","slug":"sewerage-system-is-down-in-kalanaur-waterlogging-problem-in-wards-rohtak-news-c-17-roh1020-693708-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर में सीवरेज व्यवस्था ठप्प, वार्डों में जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर में सीवरेज व्यवस्था ठप्प, वार्डों में जलभराव की समस्या
Sun, 20 Jul 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कलानौर की गलियों में भरा पड़ा गंदा पानी। संवाद
कलानौर। मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले कलानौर में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में कलानौर नगर पालिका को पूरे भारतवर्ष में 458वीं रैंक व प्रदेश में 31वीं रैंक हासिल हुई है। यहां की हर दूसरी गली की नालियां कीचड़ से भरी पड़ी है। नालियों का गंदा पानी गलियों में घरों में घुस रहा है।
कलानौर के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में पानी निकासी व साफ सफाई की शिकायतें दी हैं। नगर पालिका इसे जनस्वास्थ्य विभाग का काम कह कर पल्ला झाड़ लेती है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के आलाकमान अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है।
पिछले दिनों रोहतक न्यायालय ने नगर पालिका को 4 दिन के लिए सील कर दिया था। इसका कारण एक व्यक्ति की गली में निर्माण न करना और घर में पानी भरना बताया गया। इतना सब होने के पश्चात भी नगर पालिका सबक नहीं ले सकी है।
विज्ञापन
कलानौर की बुरी हालत को सुधारने में कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है। फिलहाल सभी वार्डों की सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। गंदा पानी गलियों में 5-6 दिन खड़ा रहता है। लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। सीवर, तालाब, नालियां, गलियां भरे पड़े हैं।
-- -- -- -- --
हमारी गली में 20 दिन बाद अब पानी बाहर निकला है। गली में कीचड़ अभी भी है। घर से निकल भी नहीं पा रहे हैं। गंदगी से पूरे मोहल्ले में बदबू फैली हुई है। मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है।
बीरमती, कलानौर।
-- -- -- -- -- -- -
कलानौर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गलियां जलमग्न हो जाती हैं। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कागजों में प्लान तैयार होते हैं। कागजों में ही सुंदरीकरण दिखा कर रैंकिंग ली जा रही है।
अनिल कांगड़ा, जिला प्रधान, नगर निगम रोहतक।
-- -- -- -- -- -- -
सीवरेज व्यवस्था ठप है। अब तक हमने गलियां व नालियां साफ नहीं देखी। नपा अधिकारी, कर्मचारी अन्य विभाग का कार्य बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं। चार दिन तक नगर पालिका सील रही परंतु कोई सबक नहीं लिया गया।
कृष्ण लाल कांगड़ा, पूर्व पार्षद।
-- -- -- -- -- -
जन अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता से फोन पर बात हुई है। सोमवार को मौके पर निरीक्षण करने की बात कही है। जहां जलभराव से सीवरेज व्यवस्था ठप है। वहां जाकर मौके पर निवारण का आश्वासन दिया है। यदि समस्या का समाधान नहीं होता तो संबंधित अधिकारियों को कष्ट निवारण बैठक में मंत्री कृष्ण लाल पंवार व रोहतक उपायुक्त के समक्ष जवाब देना होगा।
रमेश चैची, सदस्य, कष्ट निवारण कमेटी।