फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewerage and drinking water lines will be laid in the colonies to be legalized in Amrit-2

Rohtak News: अमृत-2 में बिछेगी वैध होने वाली कॉलोनियों में सीवरेज व पेयजल लाइन

Tue, 12 Nov 2024 10:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Sewerage and drinking water lines will be laid in the colonies to be legalized in Amrit-2
रोहतक। शहर में शर्त पूरी कर वैध होने वाली कॉलोनियों में अमृत-2 के तहत सीवरेज व पेयजल लाइन डाली जाएंगी। डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि समाधान शिविरों में लगातार सीवर व पेयजल की किल्लत की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

समाधान शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को किसान सुनील ने फसल बीमा कंपनी की ओर से की गई मानमानी, गन्ना किसानों को बोनस के रूप में प्रोत्साहन राशि नहीं की शिकायत डीसी के सामने रखी। हाउसिंग बोर्ड निवासी कुलदीप शर्मा व टिटौली निवासी भूप सिंह ने अविवाहित पेंशन की अर्जी दी। गांव चमारिया निवासी वजीर ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग की। एकता निवासी मंजू ने कहा कि उसकी परिवार पहचान पत्र में आय कम की जाए। सूर्य नगर निवासी प्रदीप ने मकान की रजिस्ट्री की दिक्कत बताई। महेंद्र सिंह ने बिजली, जसबीर कॉलोनी निवासी रमेश ने परिवार पहचान पत्र, रिठाल फौगाट निवासी सुरजीत ने पंचायती रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की समस्या रखीं। डीसी ने अधिकारियों को 21 शिकायत सुनकर तत्काल समस्याओं के समाधान की हिदायत दी।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग व शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे मिलकर भविष्य में वैध होने वाली कॉलोनियों में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने के लिए डीपीआर करें। ताकि अमृत-2 के तहत लाइन बिछाई जा सकें। अभी से तैयारी से आगे लाइन बिछाने में दिक्कत नहीं आएगी। इसके साथ ही शहर में ठप या जाम सीवरेज लाइनों को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र खड़गटा, डीसी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed