फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer water coming from taps, people upset

नलों से आ रहा सीवर का पानी, लोग परेशान

Mon, 30 May 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sewer water coming from taps, people upset
सूर्य नगर कालोनी में गंदे पानी की समस्या को लेकर रोष जताते कॉलोनी वासी। संवाद
रोहतक। सूर्य नगर कॉलोनी की बांबे वाली गली के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। सीवर लाइन बंद होने की वजह से बदबूदार गंदा पानी घरों के दरवाजों पर जमा है। इसकी वजह से बाहर जाना भी मुश्किल है। नलों से सीवर का गंदा पानी आ रहा है, जिससे प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। परेशान लोगों का आरोप है कि पार्षद के भेदभाव से समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। अब जल्द समस्याओं से राहत नहीं मिली तो उपायुक्त से फरियाद करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-एक की सूर्य नगर कॉलोनी की बांबे वाली गली में 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। परेशान लोगों ने बताया कि सीवर लाइन चौक होने की वजह से बिना बारिश घरों के बाहर गंदा पानी भरा हुआ है। बदबू इतनी ज्यादा है कि घर के अंदर भी सांस लेना दूभर है। यही नहीं, नलों से पीने का पानी नहीं बल्कि बदबूदार गंदा पानी आता है। इसकी वजह से प्यास बुझाने के लिए लोगों को 15-20 रुपये में कैंपर (20 लीटर पानी की बोतल) खरीदनी पड़ती है। परेशान लोगों ने बताया कि सड़कें पूरी तरह से जर्जर है। बारिश के मौसम में हालत इतने ज्यादा खराब हो जाते हैं कि घरों के अंदर पानी भर जाता है। कई बार पार्षद से फरियाद कर चुके हैं मगर वह सुनवाई नहीं करते। पार्षद बांबे वाली के निवासियों के साथ भेदभाव करते हैं, जिसकी वजह से उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोग बोले- मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे
30 साल से पुरानी है सूर्य नगर कॉलोनी और विकास देख सकते हैं। पार्षद बांबे वाली गली के साथ भेदभाव करते हैं। इसकी वजह से लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लक्ष्मण
पार्षद परेशान लोगों की कोई समस्या नहीं सुनते हैं। कोरे आश्वासन देते हैं मगर करवाते कुछ नहीं। कुछ चहेतों के क्षेत्र में काम करवाए हैं। बांबे वाली गली को अछूता रखा है।
- श्याम लाल
दरवाजों पर सीवर का गंदा पानी खड़ा रहते हैं। जब नल चलाते हैं, तो गंदा पानी आने लगता है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को 15 रुपये की बोतल खरीदनी पड़ रही हैं।
- मुकेश
रास्ते पूरी तरह से कच्चे हैं। सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। बारिश होने के बाद कई-कई दिन पानी जमा रहता है। लोगों की समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।

- कृष्णा
वर्जन:-
प्लास्टिक की पाइप डली थी, जो अमरूत योजना के काम के समय टूट गई थी। अब बजट आते ही पहले बांबे वाली गली में ही काम कराया जाएगा। कोरोना काल की वजह से कई जगह पर काम नहीं हो सका था। अब काम शुरू हुए हैं और बजट मिलते ही काम कराएंगे। लोगों का भेदभाव बरतने का आरोप गलत है। सभी क्षेत्र में समान विकास कार्य होगा।
- कृष्ण सहरावत, पार्षद वार्ड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed