फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven shopkeepers found without licenses; notices issued.

Rohtak News: सात दुकानदारों के पास नहीं मिला लाइसेंस, थमाए नोटिस

Sun, 26 Jul 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Seven shopkeepers found without licenses; notices issued.
03-जिले की दुकान पर सैंपल भरते डॉ. योगेश कादियान। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

रोहतक। त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही बाजार में घेवर समेत अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि बाजार में सात दुकानें अवैध संचालित मिली हैं। इनके पास लाइसेंस नहीं था। इनको नोटिस दिया गया है। अब कानून के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि मानसून के आगमन के साथ ही बाजार में घेवर समेत अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। इन पर नकेल कसने के लिए एक माह में एफडीए ने लगभग 20 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें घेवर, पनीर, दही, दूध उत्पाद के सैंपल शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा सैंपल करीब 13 घेवर के भरे गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। सैंपल फेल मिलने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. योगेश कादियान ने बताया कि बारिश के सीजन में खाद्य पदार्थों के जल्द खराब होने का डर रहता है इसलिए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी वाली जगह से घेवर न खरीदें। दुकानदारों को दुकान के बाहर बोर्ड पर लिखकर बताना चाहिए कि किस घी में घेवर को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed