फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven patients of the ashram died in 15 days, six died in PGIMS

Rohtak News: कल से रोज लगेगा समाधान शिविर, तय समय में हल करनी होंगी समस्याएं

Mon, 21 Oct 2024 04:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Seven patients of the ashram died in 15 days, six died in PGIMS
नगर निगम
रोहतक। नगर निगम में मंगलवार से रोज समाधान शिविर लगाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त और अन्य बड़े अधिकारी आम लोगों की प्रतिदिन 2 घंटे जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी की रविवार को मुख्यालय में बैठक के बाद शहरी निकाय विभाग के निदेशक ने नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिकाओं को यह पत्र जारी किया।
विज्ञापन

मुख्यालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं को 22 अक्तूबर से प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाएं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता से समझकर बिना किसी परेशानी के मौके पर ही निपटारा किया जाए। यदि शिकायत का मौके पर समाधान करना संभव नहीं है, तो समाधान के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। समय-सीमा का सख्ती के साथ पालन किया जाए। इतना ही नहीं, मुख्यालय ने साफ किया है कि समाधान शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी शिविर में शामिल रहें। निगम आयुक्त की जिम्मेदारी रहेगी कि समय पर शिकायतों का निपटारा हो जाए।
विज्ञापन


हर रोज की रिपोर्ट यूं भेजनी होगी मुख्यालय
समाधान शिविर की रिपोर्ट मुख्यालय को हर रोज भेजनी होगी, इसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, संबंधित विभाग, समाधान हुआ या नहीं, समाधान नहीं हुआ तो कारण बताएं और शिकायत को लेकर टिप्पणी करें। शहरी निकाय मुख्यालय के अलावा मुख्यालय कार्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही इसे आवश्यक तौर पर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed