फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven out of 72 samples tested positive in PGIMS

पीजीआईएमएस में जांचे 72 सैंपल में से सात मिले पॉजिटिव

Tue, 07 Apr 2020 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Seven out of 72 samples tested positive in PGIMS
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की वायरोलॉजी लैब में मंगलवार को 72 कोविड 19 के सैंपल जांचे गए। इसमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार गुरुग्राम, दो मेवात व एक अंबाला से हैं। इस जांच रिपोर्ट के बाद अब तक संस्थान में कुल 1521 सैंपलों की जांच हो चुकी है और अब तक 81 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र ने बताया कि स्पेशल वार्ड 24 में अभी सिरसा की पॉजिटिव महिला उपचाराधीन है। उसकी जांच रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। हालांकि, उसको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा संस्थान के आईसीयू में दो अन्य मरीज दाखिल हैं। इनका स्वास्थ्य सही न होने के चलते आईसीयू में रखा गया है। संदेह के आधार पर दोनों का कोविड 19 का सैंपल लिया गया है। इसमें से जींद की महिला मरीज है और झज्जर से 60 से अधिक उम्र का पुरुष मरीज है। तीनों को संस्थान के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा सोमवार को दो संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed