फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   seven injured in battle of ground

जमीनी विवाद में दो महिलाओं समेत सात जख्मी

Thu, 05 Dec 2013 10:40 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
चरखी दादरी/ब्यूरो। Updated Thu, 05 Dec 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
seven injured in battle of ground
हरियाणा के चरखी दादरी में गांव घसौला में जमीनी विवाद के कारण हुए गुटीय संघर्ष में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव घसौला निवासी कपूर सिंह और रघबीर सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।

बुधवार को दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई जो कुछ देर बाद ही गुटीय संघर्ष में बदल गई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियों और सरियों से वार किए। इसके कारण एक पक्ष केदीपक, सुमन, कपूर सिंह और दूसरे पक्ष के रघबीर, सुनीता, रमेश, बिमला देवी घायल हो गए।

ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव कर लोगों को शांत करवाया। सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed