Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   seven gram panchayts not any single person given employment

सात पंचायतों ने किसी एक भी जरूरतमंद को नहीं दिया रोजगार

Mon, 13 Jul 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
seven gram panchayts not any single person given employment
रोहतक। जिले की सात पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक मनरेगा के तहत एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया है। जबकि, राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक, सभी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कोरोना काल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जून 2020 के अंत तक जिले में 23 पंचायतें ऐसी थीं, जिन्होंने मनरेगा के तहत एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया था। इतना ही नहीं, दो ग्राम पंचायतें ऐसी निकलीं, जिन्होंने मनरेगा के तहत अब तक एक भी पैसा खर्च नहीं किया था। इनमें कलानौर की मड़ौदी जाटान और रोहतक ब्लॉक की घिलोड़ खुर्द शामिल थीं। इसी तरह 23 पंचायतें ऐसी थीं, जिन्होंने एक भी व्यक्ति को मनरेगा के तहत रोजगार नहीं दिया था। पर आठ पंचायतें ऐसी थीं, जिन्होंने कम से कम काम की मांग कर दी थी। बाकी पंद्रह की ओर से मनरेगा के तहत किसी भी तरह के काम की डिमांड नहीं आई थी। इनमें कलानौर की बल्लब, गढ़ी बल्लम, काहनौर, मड़ौदी जाटान और सुंडाना, लाखनमाजरा की बैंसी, महम की बहलभा और भैंणी सुरजन, रोहतक की बसंतपुर, भगवतीपुर, भैयापुर, भालौठ, डोभ, रिटौली और समर गोपालपुर खुर्द शामिल थीं। जून के अंतिम सप्ताह में जिला परिषद के सीईओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने खुद सभी ब्लॉक के सरपंचों, ग्राम सचिवों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। जिसमें सामने आया कि जिन दो पंचायतों ने अब तक एक पैसा नहीं खर्च किया था, उसमें तकनीकी समस्या थी। उनके गांव में मनरेगा के तहत काम शुरू हो गए थे, लेकिन मस्टरोल जनरेट न होने के कारण खर्च नहीं दिख रहा था। इसी तरह रोजगार न देेने वाली पंद्रह पंचायतों की दलील थी कि उनसे किसी ने काम मांगा ही नहीं। जिसके बाद सीईओ अहलावत ने सरपंचों और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि वे पूरे गांव का दौरा कर ऐसे परिवारों की पहचान करें जो कोरोना के चलते बेरोजगार हो गए हैं। बहुत से लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार मिलने के बारे में भी जानकारी नहीं है, उन्हें जागरूक करें और रोजगार दें। जिसके बाद आठ पंचायतें अब तक काम शुरू कर रोजगार सृजन का काम शुरू कर चुकी हैं। अभी सात पंचायतों बसंतपुर, भगवतीपुर, भैयापुर, भालौठ, डोभ, रिटौली और समर गोपालपुर खुर्द ने किसी को भी मनरेगा के तहत रोजगार नहीं दिया है। ये सभी रोहतक ब्लॉक में पड़ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में 13 हजार 883 लोगों को मिला रोजगार
कोरोना काल में मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने का अहम जरिया बन कर उभरा है। अब तक जिले में कोरोना काल के दौरान मनरेगा के तहत 13 हजार 883 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। जिनमें कलानौर में 4185, लाखनमाजरा में 1651, महम में 3079, रोहतक में 3229 और सांपला ब्लॉक में 1739 लोगों को काम दिया गया है। मनरेगा में रोहतक जिला राज्य में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सरपंचों और ग्राम सचिवों को हिदायत दी गई है कि अपने गांवों में कोरोना के चलते बेरोजगार हुए हर परिवार की पहचान कर उन्हें काम दिलवाएं। ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा सके।
-ब्रह्मप्रकाश अहलावत, सीईओ, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed