{"_id":"65f1fb1c4fdcb1b15b0e318d","slug":"seven-day-nss-camp-started-in-bmu-rohtak-news-c-17-roh1020-380974-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीएमयू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीएमयू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्रारंभ
Thu, 14 Mar 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। वहीं बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर डॉ. अंजना राव ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। एमडीयू के सहायक प्रोफेसर डॉ. श्रीभगवान ने कहा कि समाज में व्यक्ति का समर्पण, सहयोग ही समाज सेवा सच्ची सेवा है। डॉ. गौरव दलाल ने योग के महत्व के विषय में जानकारी दी। मौके पर प्रो. ब्रह्म प्रकाश, डॉ. सुमन राठी, डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. प्रीति लठवाल, डॉ. मोनिका, डॉ. विजय डांगी , डॉ. रुचि, डॉ. प्रमिला, डॉ. सुमन राठी, कविता डॉ. मनोज कुमार वर्मा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रवि राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन