{"_id":"698e31874b9943b30e053b37","slug":"settle-pending-compensation-cases-within-15-days-dc-rohtak-news-c-17-roh1020-809417-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मुआवजा मामलों का निपटान 15 दिनों के भीतर करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मुआवजा मामलों का निपटान 15 दिनों के भीतर करें : डीसी
विज्ञापन
रोहतक। कैंप कार्यालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीरवार को जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाइडलाइन के दायरे में आने वाले जिन किसानों की पॉलिसी निरस्त की गई है, उन्हें तुरंत स्वीकार कर पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाए।
उपायुक्त ने गत वर्षों से लंबित मुआवजा मामलों का निपटान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कृषि को जोखिम मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। किसान अपनी फसलों का बीमा करवाकर आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि रबी 2025-26 सीजन के तहत जिले में जौ, चना, सरसों, सूरजमुखी एवं गेहूं की फसलों का बीमा किया गया है। फसल बीमा का दायित्व भारतीय कृषि बीमा कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार, डीएसओ नवदीप, कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक वेद प्रकाश, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि गौरव, सचिन मिश्रा एवं सुनील भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद