{"_id":"668c849808044f9e4a059e14","slug":"separate-power-house-will-be-built-for-village-dataud-and-gizhi-rohtak-news-c-17-roh1020-459148-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गांव दतौड़ और गिझी के लिए बनेगा अलग पावर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गांव दतौड़ और गिझी के लिए बनेगा अलग पावर हाउस
विज्ञापन
सांपला। गांव दतौड़ और गिझी के लिए अलग से पावर हाउस बनाया जाएगा। यह योजना सिरे चढ़ने से आगामी छह महीने में पावरहाउस बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर लाखों रुपए खर्च आएगा। इसके बाद इलाके में ओवर लोडिंग की समस्या खत्म होगी। दोनों गांव की शिकायत पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें बिजली समस्या से अवगत कराया। निगम के एसडीओ जोगिंदर सिंह मोर को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।
सरपंचों ने बताया कि फिलहाल दतौड़ व गिझी को बिजली हसनगढ़ स्थित 33 केवी पावर हाउस से मिलती है। करीब 10 किलोमीटर लंबी लाइन होने की वजह से बारिश आंधी के कारण तार व पोल टूटने से कई-कई घंटे बिजली नहीं आती। उनकी लाइन को सांपला से जोड़ा जाए। भाजपा नेता ने अधिकारी से कहा कि गांव की समस्या का समाधान के लिए दोनों गांव के लिए एक छोटा पावर हाउस बनाया जाए, ताकि बार-बार कट और लाइन फाॅल्ट की समस्या खत्म हो जाए। इस पर अधिकारी ने कहा कि अगर पंचायत पावर हाउस के लिए जमीन देती है तो विभाग इसके लिए भी तैयार है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दोनों पंचायतों से कहा कि वे जल्द ही निगम को जमीन का प्रस्ताव दे। गांव के विकास में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
सरपंच सुखबीर ने कहा कि वह एक सप्ताह के अंदर विभाग को जमीन का प्रस्ताव भेज देंगे। एसडीओ जोगिंदर मोर ने कहा कि आठ वर्ष पहले दोनों गांव की बिजली हसनगढ़ से चालू की गई थी। रुटीन में 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। अगर पंचायत प्रस्ताव देती हैं तो दोनों गांव के लिए अलग से पावरहाउस बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अगर योजना सिरे चढ़ती है तो दोनों गांव के 8 हजार लोगों को पूरी बिजली मिलेगी और कट से भी छुटकारा मिलेगा।