फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sentenced to life imprisonment with parole escaped prisoner

पेरोल से उम्रकैद का सजायाफ्ता कैदी फरार

Thu, 12 Dec 2013 09:54 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to life imprisonment with parole escaped prisoner
हरियाणा के जिला रोहतक में अपनी भाभी की हत्या के मामले में भोंडसी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी विनोद पेरोल से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पेरोल से छुट्टी मिलने के बाद कैदी घर आने की बजाय बीच रास्ते से ही फरार हो गया था। इस संबंध में जेल अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था। सदर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव सिंहपुरा में 26 फरवरी 2004 को विनोद को पुलिस ने उसकी भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इस मामले में अदालत ने वर्ष 2007 में उसे दोषी ठहराते उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 28 अक्तूबर को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर विनोद को एक माह के लिए पेरोल पर छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन


अब पेरोल अवधि समाप्त होने पर वह वापस जेल नहीं पहुंचा। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि विनोद भोंडसी जेल में सजा काट रहा था और पेरोल पर छुट्टी मिलने के बाद वह गांव नहीं पहुंचा बल्कि बीच रास्ते से ही फरार हो गया। पुलिस की एक टीम कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक जेल 35 सजायाफ्ता कैदी फरार चल रहे
संगीन मामलों में दोषी ठहराए 35 सजायाफ्ता कैदी रोहतक जिला जेल से पेरोल से फरार हो चुके हैं।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कैदियों के फरार होने के मामले को लेकर पुलिस से जवाब तलब कर रखा है।

जिला पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन का कहना है कि पीओ और बेल जंपर को पकड़ने के लिए प्रत्येक थाने में अलग से पुलिस टीम बनाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed