{"_id":"62e6d9a8660bab7c3c219339","slug":"selling-crops-is-an-art-farmers-should-learn-will-get-profits-agriculture-minister-rohtakcity-news-rtk653918413","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बेचना एक कला, किसान सीख लें, मिलेगा मुनाफा : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बेचना एक कला, किसान सीख लें, मिलेगा मुनाफा : कृषि मंत्री
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते मंत्री जयप्रकाश दलाल । संवाद
प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का कहना है कि फसल बेचना भी एक कला है, जिसे किसानों को सीख लेना चाहिए। इससे मुनाफा बढ़ जाएगा। वे रविवार को पीजीआईएमएस के ऑडिटोरियम में जय किसान कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को संबोधित कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण व उनकी आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसमें राज्य के मंत्री, आईएएस अधिकारी व विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में अलग-अलग फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 6-6 किसानों के अलग-अलग ग्रुप बनाए जाएंगे। यह किसानों के ग्रुप कृषि क्षेत्र में सुधार व आय बढ़ाने संबंधी सुझाव सरकार को देंगे और सरकार उनके सुझाव को क्रियान्वित करने का काम करेंगी। जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्राधिकरण का मकसद कृषि को बढ़ावा देना और किसानों का कल्याण सुनिश्चित करना है।
मंत्री दलाल ने किसानों से फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) का गठन करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक खेती करके अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक खेती पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से किसान ऋण भी ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कृषि उत्पाद बेचना भी एक कला है और किसान अपने उत्पाद बेचना सीख लेगा तो आमदनी स्वयं बढ़ जाएगी। इस अवसर पर बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़, जिला बागवानी अधिकारी कमल सैनी, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा, राजकुमार सुनारिया, मनोज कुमार व विकास रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये किसान किए गए सम्मानित
कृषि मंत्री ने श्यामसुंदर, हरि समाधान, अशोक कुमार, जयदेव, रामफल, नितिन, विजय शर्मा, अनिल कुमार, जसवीर सिंह, रामभज ढाका, अनिल कुमार, रवि कुमार, शिव शंकर, रामप्रताप, कुसुम, जगपाल फौगाट, सुमेर सिंह, हरविंदर व बलविंदर को सम्मानित किया गया।