{"_id":"6240c3ac2d23f5730d17b40d","slug":"security-of-sheetla-mata-temple-will-be-reviewed-rohtak-news-rtk642244257","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला माता मंदिर की सुरक्षा की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता मंदिर की सुरक्षा की होगी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शीतला माता मंदिर परिसर की सुरक्षा की पुलिस समीक्षा करेगी। बुधवार को भरे जाने वाले मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि झपटमार फिर वारदात अंजाम न दे सके। उधर, लाहली की महिला भी सामने आई है, जिसने शिकायत दी है कि 23 मार्च को मेले के दौरान उसकी भी किसी ने चेन झपट ली। अब तक पिछले बुधवार को भीड़ के बीच झपटमारी की चार वारदात सामने आ चुकी हैं।
माता दरवाजा चौक स्थित शीतला माता मंदिर में 80 से ज्यादा गांवों के लोग दर्शन करने आते हैं। पिछले सप्ताह बुधवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और माता के दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन उसी दिन भीड़ के बीच झपटमारी की एक के बाद एक चार वारदात सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद की दो व राजस्थान के अलवर की एक महिला को गिरफ्तार किया था, लेकिन पूछताछ में आरोपियाें ने एक वारदात कुबूल की थी। बाकी तीन वारदात किसने व क्यों अंजाम दी, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
लाहली की महिला की भीड़ में तोड़ी गई थी चेन
पुलिस के मुताबिक लाहली गांव निवासी प्रीति ने शिकायत दी है कि वह परिवार सहित 23 मार्च को शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली गई। सामने आने पर वह झपटमार को पहचान सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में ये हुई वारदात
- देव कॉलोनी निवासी राहुल ने शिकायत दी कि मंदिर में उसकी चेन तोड़ ली गई।
- झज्जर के धांधलान निवासी शिक्षा की दो तोले सोने की चेन झपटी गई।
- बलियाना की सुमन की डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ी गई।
- अब लाहली की प्रीति ने कराया स्नैचिंग का मामला दर्ज
वर्जन
झपटमारी की आरोपी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक लाहली की महिला ने भी झपटमारी की शिकायत दी है। अब बुधवार को भी मंदिर में मेला लगेगा। ऐसे में सोमवार या मंगलवार को मंदिर परिसर की सुरक्षा की समीक्षा होगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार होगा, ताकि समय रहते झपटमारों को काबू किया जा सके।
- पवनवीर, प्रभारी गौकर्ण चौकी प्रभारी