{"_id":"691393d8e248c4092c03a259","slug":"security-beefed-up-after-delhi-blast-hotels-and-dharamshalas-searched-rohtak-news-c-17-roh1020-760858-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिल्ली में धमाके के बाद बढ़ी चौकसी, होटल और धर्मशालाएं खंगालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिल्ली में धमाके के बाद बढ़ी चौकसी, होटल और धर्मशालाएं खंगालीं
विज्ञापन
42...रोहतक में एक होटल के रिकॉर्ड की जांच करती पुलिस। स्रोत : पुलिस
रोहतक/महम/कलानौर। दिल्ली में 10 नवंबर को चलती कार में धमाके के बाद रोहतक पुलिस चौकन्ना हो गई है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न थाना इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे, धर्मशाला व अन्य जगहों पर भी वाहनों व लोगों के सामान की जांच की गई।
शहर के प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों पर भी नाकाबंदी की गई है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली बाईपास स्थित शहर में प्रवेश करने वाहनों की चेकिंग जा रही है।
इधर, जलेबी चौक, खरावड़ फ्लाईओवर, बोहर पुल के निकट, मकड़ौली के निकट, हिसार बाईपास व भिवानी रोड पर पुलिस वाहनों की जांच की गई।
रोहतक रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों को अलर्ट किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की जीआरपी व आरपीएफ के जवान लगातार चेकिंग कर रहे हैं। ट्रेनों में भी पुलिस जांच कर रही है। जीआरपी के जवान दो मेटल डिटेक्टर से यात्रियों और उनके बैगों की खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर चौकीदार, गनमैन व कर्मचारी, यार्ड मास्टर सहित परिसर में गश्त कर रहे हैं। बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मी भी बार-बार बूथों के निकट जांच कर रहे हैं।
महम में थाना प्रभारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने कस्बे के अंदर होटल, रेस्तरां, ढाबे व धर्मशालाओं में पहुंचकर रिकॉर्ड का मिलान किया। यहां ठहरे हुए मुसाफिरों से पूछताछ की।
थाना प्रभारी ने होटल, सराय, धर्मशाला आदि के संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी मुसाफिर को बगैर पहचान पत्र जमा कराए न ठहराएं। उन्होंने कहा कि गांव या शहर में किराये पर मकान आदि देने से पहले पुलिस को सूचित अवश्य करें।
कलानौर में सुरक्षा बलों ने मुख्य सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियों की गहन जांच की। एएसआई दीनबंधु ने भिवानी चुंगी स्थिति नाका लगाकर वाहनों को जांचा।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
रात-दिन पुलिस के जवान प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे हैं। जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवान भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। फिलहाल, स्टेशन किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।
- जीत सिंह, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, जीआरपी
-- -- -- -- -- -
वर्जन
सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती के पालन किया जाएगा। बस स्टैंड परिसर में स्टैंड इंचार्ज व पुलिस की टीम संदिग्धों पर नजर रख रही है।
- विपिन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज
-- -- -- -- -- -
वर्जन
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है। नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। थाना स्तर पर अधिकारियों को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक